Palwal News : सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: एसपीएस इंटरनेशनल में विशाल रंगोली ने बिखेरी देशभक्ति की छटा
भारत के मानचित्र के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगोली के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
HSVP सेक्टर-2, पलवल स्थित एसपीएस इंटरनेशनल के प्रांगण में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग – एक भारत, श्रेष्ठ भारत” थीम के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का भव्य एवं व्यापक आयोजन किया गया।
HSVP सेक्टर-2, पलवल स्थित एसपीएस इंटरनेशनल के प्रांगण में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग – एक भारत, श्रेष्ठ भारत” थीम के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का भव्य एवं व्यापक आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय परिसर में 95 फीट × 95 फीट की विशाल रंगोली तैयार की गई, जिसमें भारत का मानचित्र तिरंगे के स्वरूप में प्रस्तुत करने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक एवं विस्तृत झांकियां प्रदर्शित की गईं। इस विशाल रंगोली को साकार करने में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले लगभग दस दिन से शिक्षकगण एवं विद्यार्थी निरंतर मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता के साथ इस भव्य प्रस्तुति को तैयार करने में जुटे हुए थे। उनके सामूहिक प्रयासों का सफल प्रदर्शन आज मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के समक्ष किया गया। रंगोली के माध्यम से “विकसित भारत, विकसित हरियाणा” के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
रंगोली में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, नई शिक्षा नीति 2020, गति शक्ति, मेक इन इंडिया एवं आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को कलात्मक एवं रचनात्मक रूप में दर्शाया गया। रंगोलियों के मध्य तिरंगे के स्वरूप में बनाया गया भारत का मानचित्र इस पूरी कलाकृति की सुंदरता को और अधिक निखार रहा था तथा राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दे रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात एसपीएस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, गायन एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्रीमती द्विजा, प्रबंध निदेशक, शुगर मिल, पलवल; जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज सिंह रावत; पूर्व विधायक श्री जगदीश नायर; पूर्व विधायक श्री प्रवीण डागर; श्री वीरपाल दीक्षित; श्रीमती आशा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा; श्री सुरेश भारद्वाज, चेयरमैन, एसपीएस इंटरनेशनल; श्री महेश कुमार तंवर; प्राचार्य श्री शिव कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं जिला रंगोली नोडल अधिकारी; डॉ. मोनिका, प्राचार्या; श्री सुखराम, जिला नोडल अधिकारी, सेवा संकल्प अभियान एवं जिला गणित विशेषज्ञ; तथा जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के भव्य एवं रचनात्मक आयोजन समाज के नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनजागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं आमजन को देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य श्री शिव कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एसपीएस इंटरनेशनल के चेयरमैन श्री सुरेश भारद्वाज ने विद्यालय की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरेश भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री चेतन भारद्वाज, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, प्राचार्या श्रीमती ममता छावड़ी सहित समस्त अध्यापकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




