Faridabad News : नेशनल मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर बल्लभगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बेटी प्रीतिका धारीवाल सुपुत्री राजू धारीवाल को बधाई दी है। नेशनल मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर बल्लभगढ़ फरीदाबाद का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
बल्लभगढ़। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बेटी प्रीतिका धारीवाल सुपुत्री राजू धारीवाल को बधाई दी है। नेशनल मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर बल्लभगढ़ फरीदाबाद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 
अब विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की तैयारी के रही है। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने भी बेटी को बधाई दी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 15वीं नेशनल मार्शल आर्ट में मलरेना रोड, बल्लभगढ़ निवासी प्रीतिका धारीवाल ने गोल्ड मेडल जीता है। इस उपलब्धि के आधार पर अब प्रीतिका धारीवाल को 19 से 24 अक्टूबर तक होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। वर्ल्ड किक बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से यह वर्ल्ड चैंपियनशिप कोलंबिया में आयोजित की जाएगी।




