Palwal/Hodal news: बीच बाजार से दिनदहाड़े हुए अपहरण मामले में आधा दर्जन नामजद सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं
मंगलवार को दिन दहाड़े बीच बाजार से हथियार के बल पर युवक का अपहरण करने और उसे गांव करमन में ले जाकर हथौड़े से दोनों पैरों सहित हाथ को तोड़ने की घटना सामने आई थी। जिसमें पुलिस ने पीड़ित युवक को गांव करमन से बरामद कर होडल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
होडल। मंगलवार को दिन दहाड़े बीच बाजार से हथियार के बल पर युवक का अपहरण करने और उसे गांव करमन में ले जाकर हथौड़े से दोनों पैरों सहित हाथ को तोड़ने की घटना सामने आई थी। जिसमें पुलिस ने पीड़ित युवक को गांव करमन से बरामद कर होडल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

शहर के चर्चित मामले में पीड़ित के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित अन्य के खिलाफ लूट व अपहरण, मारपीट, सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। होडल थाना पुलिस घटना के 24 घंटे से अधिक समय होने के बाद भी किसी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने अपहरण कर हाथ पैर तोड़ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए हैं।
थाना प्रभारी मनोज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, गांव करमन निवासी देवीलाल ने को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर की दोपहर के लगभग सवा दो बजे वह एक मामले में अपने भतीजे चिंटू के साथ होडल पुलिस थाने की जांच में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस जांच में शामिल होने के बाद जब थाने से बाहर निकलने के बाद जब वह अग्रवाल धर्मशाला के सामने पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार डालचंद उर्फ डालू, नीरज उर्फ हंसु ,महाबीर निवासी करमन, पारस निवासी होडल सहित दो अन्य साथियों के साथ एक आई 20 कार में सवार मोनू व सचिन अपहरण कर ले गए।
घटना के तुरंत बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसके भतीजे को बरामद कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपने घायल भतीजे से बातचीत की तो उसने बताया कि आरोपी उसका अपहरण कर 44 फुट रोड़ पर ले गए जंहा पहले से ज्ञानेंद्र अपने चार अज्ञात साथियों के साथ दूसरी गाड़ी में मौजूद था । जिसने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन व 15 सौ रुपये लुट लिए और वह पीड़ित को यूपी के गांव हताना से होकर गांव करमन ले गए जंहा उन्होंने सुमित की दुकान के सामने जान से मारने की नीयत से हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं,इस मामले में डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने कहा कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार गठित की हुई है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



