Palwal News : शिव दयाल आर्य बने केकेसी कांग्रेस नूंह के सह प्रभारी
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने अपने प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए शिवदयाल आर्य, हुड्डा सेक्टर 2 पलवल निवासी को प्रदेश का सचिव नियुक्त किया।
पलवल। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने अपने प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए शिवदयाल आर्य, हुड्डा सेक्टर 2 पलवल निवासी को प्रदेश का सचिव नियुक्त किया। 
आर्य को नूंह मेवात जिला का सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। शिवदयाल आर्य ने नियुक्ति पर हरियाणा के पूर्व मंत्री करण दलाल को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री करण दलाल ने शिवदयाल आर्य को बधाई देते हुए कहा कि आर्य के कांग्रेस पार्टी में आने से संगठन और कांग्रेस दोनों मजबूत होंगे। दलाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सह प्रभारी शिवदयाल आर्य ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश का आभार व्यक्त किया। शिवदयाल आर्य के समर्थकों ने उनका उनके निवास स्थान पर फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया शिवदयाल आर्य ने पार्टी को विश्वास दिलाया कि वे संगठन और पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष रमेश खटाणा, प्रेम सिंह, केसराज, राजपाल नंबरदार वेद प्रकाश सल्लागढ़, राकेश कुमार, भजनलाल मौजूद रहे।




