Narnaul News: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य का जश्न, महेंद्रगढ़ में 'सेवा संकल्प यात्रा' की तैयारी, उनिंदा में होगी विशाल जनसभा

Desh Rojana
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 27 सितंबर को राजस्थान के पचेरी गोद बलावा से महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी।

नारनौल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 27 सितंबर को राजस्थान के पचेरी गोद बलावा से महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही इस यात्रा का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा। नारनौल व अटेली होते हुए यह यात्रा उनिंदा गांव पहुंचेगी, जहां से रेवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 10.48.23 AM (1)

उनिंदा में यात्रा के आगमन पर एक विशाल जनसभा एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद चौधरी धर्मवीर, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला प्रभारी वरुण श्योरान, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करेंगे। 

भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया रूट का निरीक्षण

यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे यात्रा मार्ग और स्वागत स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री वेद फूला, जिला प्रभारी वरुण श्योराण, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा सहित कई नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट और स्वागत प्वाइंट्स पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. मंगल सेन और डीएसपी भारत भूषण भी मौजूद रहे।

उनिंदा में आयोजित होगी विशाल जनसभा 

जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और जनसंपर्क का माध्यम है। गोद बलावा से लेकर उनिंदा तक कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन करेंगे। उनिंदा में होने वाली जनसभा में पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सेवा कार्यों और संगठनात्मक यात्रा पर अपने विचार रखेंगे। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad