Palwal News : साहित्यिक कार्यक्रम ‘Verses and Wisdom’ का आयोजन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा 24 सितंबर 2026 को ‘Verses and Wisdom’ नामक एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कविता पाठ और संभाषण प्रतियोगिता करायी गई।
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा 24 सितंबर 2026 को ‘Verses and Wisdom’ नामक एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कविता पाठ और संभाषण प्रतियोगिता करायी गई। 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति-कौशल को मंच प्रदान करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ वन्दना त्यागी के स्वागत और सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, साहित्यिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करने के साथ-साथ अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान कविता और ज्ञान के बीच गहरे संबंध पर विशेष रूप से चर्चा की गई। डॉ वंदना त्यागी ने बताया कि साहित्य मनुष्य के विचारों और भावनाओं को समृद्ध करता है तथा हमें जीवन और समाज को एक व्यापक दृष्टिकोण से समझने में सहायता करता है। इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ साहित्य की गहराई को समझने का अवसर प्रदान किया। विभागाध्यक्ष डॉ सोनिया भारद्वाज ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए साहित्यिक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस आयोजन में विभिन्न संकायों की 50 छात्राओं ने भाग लिया ।अंत में पीजी विभागाध्यक्ष डॉ शुचि दीवान के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ‘Verses and Wisdom’ न केवल एक साहित्यिक आयोजन रहा, बल्कि छात्राओं के लिए ज्ञान, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का एक प्रेरणादायक मंच भी बना। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों पर एक सकारात्मक और स्मरणीय प्रभाव छोड़ा।निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ सोनिया भारद्वाज और डॉ शुचि दीवान ने निभाई ।इस आयोजन को सफल बनाने में मिस पारुल जैन, मिस सुमन, मिस अदिति, मिस चंचल और मिस निर्मल ने अहम भूमिका निभाई।




