Gurugram News: गुरुग्राम की ओपन वाटर तैराक काम्या भारद्वाज ने इंग्लिश चैनल 14 घंटे 19 मिनट में तैरकर किया पार

Desh Rojana
On

गुरुग्राम की ओपन वाटर तैराक काम्या भारद्वाज ने एक बार फिर तैराकी में नया इतिहास रचा है। काम्या ने इंग्लिश चैनल के ठंडे पानी व धारा के विपरीत तैरकर 14 घंटे 19 मिनट में यह चुनौती को सफलतापूर्वक पार की है। 

गुरुग्राम: गुरुग्राम की ओपन वाटर तैराक काम्या भारद्वाज ने एक बार फिर तैराकी में नया इतिहास रचा है। काम्या ने इंग्लिश चैनल के ठंडे पानी व धारा के विपरीत तैरकर 14 घंटे 19 मिनट में यह चुनौती को सफलतापूर्वक पार की है। गत मंगलवार सुबह 5.35 बजे काम्या भारद्वाज ने तैराकी शुरू की जो शाम को यूके समय के अनुसार शाम 7:54 बजे पूरी की।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 12.35.38 PM

इंग्लिश चैनल के बेहद ठंडे पानी, तेज धाराओं और कठिन समुद्री परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। काम्या ने हर चुनौती का सामना हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ किया। फिनिशिंग के समय पायलट ने बताया कि यदि गति नहीं बढ़ाई गई तो तेज करंट के कारण फिनिशिंग में कम से कम 17 घंटे लगेंगे।

इस पर काम्या को पुश किया गया और उन्होंने अपनी गति बढ़ाकर 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी, जिसके दम पर उन्होंने यह चैनल मात्र 14 घंटे 19 मिनट में पूरा कर लिया। गौरतलब है कि काम्या भारद्वाज हरियाणा की पहली महिला तैराक हैं जिन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया है। इससे पहले इसी वर्ष काम्या ने डबल-वे पाक स्ट्रेट को 18 घंटे 15 मिनट में पार करके भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad