Ambala/Narayangarh News: पुरानी रंजिश में घर पर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का मामला

सीआईए-नारायणगढ़ ने एक और आरोपी मनप्रीत उर्फ मन को किया गिरफ्तार, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Desh Rojana
On

पुरानी रंजिश के चलते घर पर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

नारायणगढ़: पुरानी रंजिश के चलते घर पर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन निवासी गांव मेहलावाली, थाना सदर जगाधरी, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 12.43.29 PM

1 सितंबर को घर पर किए थे हवाई फायर

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र ने बताया कि गांव ठाकुरपुरा निवासी देवेन्द्र सिंह ने 5 सितंबर 2026 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार 1 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर पर हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना मुलाना में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-नारायणगढ़ को सौंपी गई थी।

चार आरोपी गिरफ्तार, दो बालक संरक्षण में

सीआईए-नारायणगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई जितेन्द्र और उनकी टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले अभिषेक उर्फ शेखर, नितिन उर्फ कालू और प्रिंस, तीनों निवासी गांव ठाकुरपुरा, को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए वारदात में संलिप्त मनप्रीत सिंह उर्फ मन को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब तक मामले में वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो जिंदा रौंद बरामद कर चुकी है। वहीं, दो बालकों को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो बालकों को संरक्षण में लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad