Palwal News : नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया
जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा प्राचार्य डॉ नरेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।
जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा प्राचार्य डॉ नरेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। 
डॉ वनीता सपरा एनएसएस समन्वयक, इकाई 2 ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता एवं शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम द्का आरंभ दीप प्रज्वलित करते हुए एनएसएस गान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को डॉ अंजू प्रभारी युवा कल्याण विभाग ने निर्याणक के रूप में सुशोभित किया। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया I उन्होंने स्वयंसेवकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस सत्र विजेता स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया ।कुमारी डॉली प्रथम, कुमारी जया एवं दिव्या दित्तीय, कुमारी मुस्कान तृतीय एवं अमरचंद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।कार्यक्रम के अंत में डॉ जितेन्द्र प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई I ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी डॉ वनीता सपरा की देखरेख में एनएसएस यूनिट २ के वॉलंटियर्स द्वारा मंजू एवं सुदीप के सहयोग से किया गया जिसमें लगभग 50 वॉलंटियर्स ने भागीदारी की। प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने वॉलंटियर्स द्वारा किए सफल आयोजन की खूब सराहना की।




