Palwal News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ‘अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण’ की सोच को धरातल पर उतार रहे समाधान शिविर

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर सरकार, जिला प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम किया है।

पलवल। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर सरकार, जिला प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम किया है। समाधान शिविर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण की सोच को धरातल पर उतार रहे हैं। जिला पलवल में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए उम्मीद और राहत का केंद्र बनकर आए हैं। सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए। bb

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि पलवल में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में नागरिक अपनी विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष समाधान के लिए प्रस्तुत करते हैं। समाधान शिविर की विशेषता यह है कि लोगों को अपनी शिकायत रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों तक सीधी पहुंच मिलती है। नागरिक अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखते हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनी है। शिकायत से समाधान तक आमजन को मिल रही त्वरित राहत
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि समाधान शिविर की सबसे बड़ी सफलता यह है कि यहां केवल शिकायतें दर्ज करने तक सीमित न रहकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, राजस्व, नगर निकाय, पुलिस तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों को मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता मिल रही है। अधिकतर मामलों में मौके पर ही समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। समाधान शिविर प्रशासनिक संवेदनशीलता का भी उदाहरण बन रहे हैं। उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इससे लोगों में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि सरकार उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए उनके साथ खड़ी है। समाधान शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला पलवल में समाधान शिविर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा और सुशासन के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं। यह पहल उस सोच को मजबूत करती है कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनका लाभ और समाधान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी बात सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। यही संवाद आगे चलकर विश्वास, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। समाधान शिविर में नगराधीश प्रीति रावत, डीएसपी सुरेश भड़ाना, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad