Narnaul News: हरियाणा में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक
हरियाणा में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान आम जनता और ग्राहकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए बैंकों की ओर से लगातार एसएमएस व डिजिटल माध्यमों से सतर्कता संदेश भेजे जा रहे हैं।
नारनौल: हरियाणा में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान आम जनता और ग्राहकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए बैंकों की ओर से लगातार एसएमएस व डिजिटल माध्यमों से सतर्कता संदेश भेजे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण नियमित बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि, ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को 27 सितंबर (रविवार) को खुला रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोग अपने जरूरी वित्तीय कार्य निपटा सकें।
.jpeg)
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) समेत विभिन्न बैंकों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी शाखा से जुड़े आवश्यक कार्य 25 सितंबर तक निपटा लें। पीएनबी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान भी एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी।
'फाइव डे बैंकिंग' लागू न होना मुख्य कारण
कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान हेमंत कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी मुख्य रूप से 'फाइव डे बैंकिंग वीक' (सप्ताह में 5 दिन काम) लागू करने की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में इस संदर्भ में हुए समझौते के बावजूद इसे लागू न किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का मकसद ग्राहकों को परेशान करना नहीं है, इसलिए पहले से सूचना दी जा रही है। सरकार, प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता बेनतीजा रहने के कारण हड़ताल होना तय माना जा रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



