Nuh Mewat News: एएवाई व बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की हिदायतों के अनुसार वितरित होगा गेहूं, बाजरा व चीनी

राशन वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

Desh Rojana
On

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार माह सितंबर, 2026 में सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) राशन कार्ड धारकों को पूर्व की भांति गेहूं एवं चीनी का वितरण किया जाएगा।

नूंह: जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार माह सितंबर, 2026 में सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) राशन कार्ड धारकों को पूर्व की भांति गेहूं एवं चीनी का वितरण किया जाएगा।
 
Ration
 
 
उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर, 2026 में एएवाई कार्ड धारकों को 28 किलोग्राम गेहूं एवं 7 किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट तथा बीपीएल कार्ड धारकों को 4 किलोग्राम गेहूं एवं 1 किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट के साथ 1 किलोग्राम चीनी प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा के अनुसार वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बाजरा का वितरण अक्टूबर माह में बाजरा की खरीद होने के उपरांत किया जाएगा।
 
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है या राशन वितरण को लेकर कोई शिकायत है, तो वह उसके समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 01267-274615 अथवा स्टेट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकता है।
 
उन्होंने बताया कि नूंह एवं तावडू केंद्रों से संबंधित उपभोक्ता सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नूंह के दूरभाष नंबर 8930267959 तथा फिरोजपुर झिरका/पुन्हाना/पिनगवां केंद्रों से संबंधित उपभोक्ता सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, फिरोजपुर झिरका के दूरभाष नंबर 9033560000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रक, नूंह कार्यालय के दूरभाष नंबर 8685838585 एवं 8053274040 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 
उन्होंने पात्र राशन कार्ड धारकों से अपील की कि वे निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad