Rewari News: क्रिप्टो में निवेश के नाम पर साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष मई माह में गांव बालियर खुर्द जिला रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से क्रिप्टो में निवेश करने के नाम पर 1.04 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष मई माह में गांव बालियर खुर्द जिला रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से क्रिप्टो में निवेश करने के नाम पर 1.04 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान यूपी के जिला अमरोहा के गांव भीकनपुर मुण्डा हाल आबाद सेक्टर - 20 इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स जिला गुरुग्राम निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 10.47.11 AM (1)

गांव बलियार खुर्द रेवाड़ी निवासी यशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई 2025 को उसके मोबाइल पर अंजान मोबाइल नंबर से क्रिप्टो मे निवेश करने का मैसेज प्राप्त हुआ जिसके बाद उन्होंने आठ ट्रांजेक्शनस के जरिये साईबर ठग को कुल 1 लाख 4 हजार रुपए भेज दिए। मगर जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उसको और पैसे भेजने को कहा गया, जिसके बाद मुझे साईबर ठगी का आभास हुआ। पीड़ित ने साइबर पुलिस थाना रेवाड़ी में उसके साथ हुई ठगी का मामला दर्ज कराया। 

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी मनीष कुमार यूपी के जिला अमरोहा के गांव भीकनपुर मुण्डा हाल आबाद सेकटर-20 इंडस्ट्रियल कॉम्पलेकस जिला गुरुग्राम निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 14 हजार रुपए भेजे गए थे। पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad