Kurukshetra News: देश के सबसे बड़े ITI क्लस्टर, कुरुक्षेत्र के लिए ₹320 करोड़ मंजूर

Desh Rojana
On

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। केंद्र सरकार की PM-SETU योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए ₹320 करोड़ के स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लान को मंजूरी दी गई है। यह देश का सबसे बड़ा क्लस्टर है। इस परियोजना में जिन्दल नवीन अवसर लिमिटेड हरियाणा सरकार के साथ  इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग करेगा।

कुरुक्षेत्र: सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। केंद्र सरकार की PM-SETU योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए ₹320 करोड़ के स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लान को मंजूरी दी गई है। यह देश का सबसे बड़ा क्लस्टर है। इस परियोजना में जिन्दल नवीन अवसर लिमिटेड हरियाणा सरकार के साथ  इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग करेगा।WhatsApp Image 2026-09-24 at 10.45.57 AM (1)

इस क्लस्टर के अंतर्गत सात सरकारी ITI को आधुनिक एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें सरकारी ITI कुरुक्षेत्र को हब तथा सरकारी ITI महिला कुरुक्षेत्र, सरकारी ITI कैथल, सरकारी ITI महिला कैथल, ITI पेहोवा, ITI पबनावा और ITI महिला अंबाला सिटी को स्पोक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाना है।

कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना से क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं, उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, व्यावहारिक प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सपोर्ट के अवसर मजबूत होंगे। PM-SETU का उद्देश्य ITI प्रशिक्षण को बदलती औद्योगिक एवं रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। 

विशेष रूप से कुरुक्षेत्र और कैथल की सरकारी ITI में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उद्योगों के साथ बेहतर जुड़ाव मिलने से प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी कम करने में मदद मिलेगी। युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी क्षमता विकसित करने के अवसर मिल सकते हैं।

नवीन अवसर की पहल को मिला संस्थागत विस्तार

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयासों के संदर्भ में यह स्वीकृति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए डॉ. मनीष मिश्रा नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट ने बताया कि कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। सांसद नवीन जिन्दल जी की प्राथमिकता हमेशा से युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार योग्य कौशल, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर अवसरों से जोड़ना रही है। ‘नवीन अवसर’ के माध्यम से इसी सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि PM-SETU के तहत कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए ₹320 करोड़ की स्वीकृति इस दिशा में एक बड़ा संस्थागत कदम है। जिन्दल नवीन अवसर लिमिटेड के इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में जुड़ने से ITI और उद्योग के बीच संपर्क को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का लक्ष्य है कि कुरुक्षेत्र और कैथल के युवा आधुनिक तकनीक, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ें।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि कौशल विकास को स्थानीय स्तर से वैश्विक रोजगार की आवश्यकताओं तक जोड़ना नवीन अवसर की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे युवाओं में आत्मनिर्भरता, रोजगार क्षमता और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयारी को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि यह ₹320 करोड़ का निवेश कुरुक्षेत्र-कैथल क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से ITI शिक्षा को अधिक आधुनिक, उद्योग-उन्मुख और रोजगार-केंद्रित बनाने की दिशा में काम होगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad