Palwal/Hodal News: किराये के मकान में रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी किरायेदार सहित तीन लोगों ने किया गैंगरेप,पुलिस जांच में जुटी

Desh Rojana
On

शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी किरायेदार और उसके अन्य दो साथियों द्वारा मिलकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।

होडल। शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी किरायेदार और उसके अन्य दो साथियों द्वारा मिलकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत होडल थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मामले को रफादफा करने की नियत से महिला का मेडिकल व अन्य जांच करवाने की बजाय पीड़ित महिला को वापस घर भेज दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित महिला मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची पर वहां भी डाक्टरों ने बगैर पुलिस के मेडिकल परीक्षण करने से मना कर दिया। इसके बाद में मीडिया को सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर के कुछ लोगों को बुलाकर उनके सामने महिला को घर वापस भेज दिया है।
 
up-ghaziabad-rape-case-20465040-16x9
 
होडल में यूपी के खैर अलीगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि ,वह शहर की एक कॉलोनी में लगभग पांच महीनों से किराए के मकान में रह रही है।बुधवार सांय वह आठ बजे करीब कमरे से बाजार अपने घर के अंदर चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छेड़खानी का विरोध कर जब वह वंहा से अपने कमरे में जाने लगी तो पीछे से तीन लोगों उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पीड़िता महिला सुबह शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो पुलिस ने उसे अकेले मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया लेकिन सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बगैर पुलिस के मेडिकल करने से मना कर दिया और उसे वापस पुलिस थाने भेज दिया गया।वहीं, थानां प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad