Nuh/Mewat News: 27 सितंबर से पहले निपटा लें सभी जरूरी बैंकिंग कार्य, उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी दिनों में संभावित बैंकिंग अवकाश एवं हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे आमजन, व्यापारी, किसान, कर्मचारी एवं अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी दिनों में संभावित बैंकिंग अवकाश एवं हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे आमजन, व्यापारी, किसान, कर्मचारी एवं अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 12.01.26 PM
उपायुक्त ने बताया कि 27 सितंबर को चौथा शनिवार तथा 28 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक सामान्य रूप से बंद रहेंगे। इसके उपरांत बैंक यूनियनों द्वारा 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में नागरिकों को अपने जरूरी वित्तीय कार्यों की अग्रिम योजना बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लंबी अवधि तक बैंकिंग कार्य प्रभावित रहने के बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलने पर शाखाओं में ग्राहकों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसके अगले दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण पुनः बैंक बंद रहेंगे। ऐसी स्थिति में अंतिम समय तक प्रतीक्षा करने से लोगों को परेशानी हो सकती है।

अखिल पिलानी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे नकदी की आवश्यकता, चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने, ऋण एवं अन्य बैंकिंग लेन-देन से संबंधित कार्य 27 सितंबर से पहले ही पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, यूपीआई, नेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग का अधिकाधिक उपयोग कर लोग अपनी दैनिक वित्तीय आवश्यकताओं को सुचारू रूप से संचालित कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि समय रहते आवश्यक तैयारी कर लेने से नागरिक अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा और असुविधा से बच सकते हैं। उन्होंने सभी बैंक उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने वित्तीय कार्यों की पूर्व योजना बनाकर संभावित व्यवधान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad