Narnaul News: चौधरी देवीलाल जी की जयंती पर महेंद्रगढ़ में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, जेजेपी मनाएगी जनसेवा दिवस

Desh Rojana
On

हरियाणा के निर्माता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक स्व. चौधरी देवीलाल जी का 113वां जन्मदिवस आगामी 25 सितंबर को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा जनसेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

नारनौल: हरियाणा के निर्माता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक स्व. चौधरी देवीलाल जी का 113वां जन्मदिवस आगामी 25 सितंबर को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा जनसेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जेजेपी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशानुसार चौधरी देवीलाल जी की जयंती को श्रद्धा और सामाजिक संकल्प के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 10.46.25 AM (2)

उन्होंने बताया कि जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे महेंद्रगढ़ स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में आयोजित होगा। इस दौरान जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। वहीं, जेजेपी जिला प्रवक्ता विजय छीलरो ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8 बजे निजामपुर चौक पर स्थित चौधरी देवीलाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण करके की जाएगी।

इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी महेंद्रगढ़ पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने चौधरी देवीलाल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि किसान, मजदूर, बुजुर्ग, गरीब और कमजोर वर्ग की मजबूत आवाज थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सत्ता को कभी साध्य नहीं माना, बल्कि उसे जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके दिखाए मार्ग और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad