Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 27 सितंबर को होगा ‘ड्रग-फ्री हरियाणा फरीदाबाद नमो हाफ मैराथन-2026
मैराथन को लेकर तैयारियां तेज, 21 व 10 किलोमीटर के प्रतिभागियों को 25 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में मिलेंगे बीआईबी व टी-शर्ट
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा आगामी 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित की जा रही ‘ड्रग-फ्री हरियाणा फरीदाबाद नमो हाफ मैराथन-2026’ को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
Sewa Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा आगामी 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित की जा रही ‘ड्रग-फ्री हरियाणा फरीदाबाद नमो हाफ मैराथन-2026’ को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।
1.jpeg)
उपायुक्त ने बताया कि मैराथन में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर श्रेणी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में दिनांक 25 सितंबर को प्रातः 10:00 से शाम 06:00 बजे तक बीआईबी के साथ टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए उन्हें निर्धारित चेस्ट नंबर/बीआईबी नंबर भी प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की पहचान एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर फन रन में प्रतिभागियों का पंजीकरण करने वाले लोगो को टीशर्ट ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार जाएगी। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन से जुड़ें और ‘ड्रग-फ्री हरियाणा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



