Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे नागरिक
आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना से बेटियों के सपनों को मिल रहा संबल, लाभार्थियों ने जताया सरकार का आभार
प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं।
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं।

अभियान के माध्यम से नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उनके अनुभवों को समाज के समक्ष लाने का कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-4 प्रेम नगर निवासी माधुरी ने बताया कि उन्हें ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित मैडम देवेंद्र शर्मा के सहयोग से उनकी पहली बेटी तथा दूसरे बच्चे के लिए योजना के तहत आवेदन करवाया गया था। दोनों ही मामलों में उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के हित में चलाई जा रही ऐसी योजनाएं परिवारों के लिए काफी सहायक हैं और वह सरकारी व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
प्रेम नगर निवासी मीना ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली बेटी के लिए आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत आवेदन किया था। श्रीमती देवेंद्र शर्मा के सहयोग से उनका आवेदन प्रक्रिया में शामिल हुआ और उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के लिए भी योजना के तहत आवेदन किया है। मीना ने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और उन्हें समय पर योजना का लाभ मिलने से काफी खुशी हुई है। इसी प्रकार सेक्टर-4 प्रेम नगर निवासी गुलिस्ता ने बताया कि उन्हें आंगनवाड़ी के माध्यम से ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं से परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। गुलिस्ता ने योजना का लाभ मिलने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सरकारी कार्यप्रणाली से खुश हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसे लाभार्थियों के अनुभवों को साझा कर अन्य पात्र नागरिकों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



