Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा भगोड़ा आरोपी काबू, 3 आरोपी पहले गिरफ्तार

Desh Rojana
On

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है।

कैथल। विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही थाना कलायत प्रभारी पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एएसआई बलजोर सिंह की टीम द्वारा एक भगौड़ा आरोपी कलायत निवासी पवन कुमार उर्फ बंटी को नई दिल्ली एयरपोर्ट से काबू कर लिया गया।

Fraud2

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाता गांव निवासी रवि कुमार की शिकायत अनुसार उसके दोस्त पवन के पिता ज्ञान सिंह से उसकी विदेश जाने को लेकर बातचीत हुई। ज्ञान सिंह ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसे भी विदेश भेज देगा। वह आरोपी के झांसे में आ गया और विदेश जाने बाबत उसने हां कर दी। 23 जुलाई 2023 को ज्ञान सिंह, उसकी पत्नी व पवन की पत्नी शर्मिला उनके घर पर आए और उससे आठ लाख रुपये ले गए। उसी समय उसकी बात मंगू नाम के एजेंट से करवाई। मंगू ने कहा कि मैं तुम्हें कल दुबई भेज रहा हूं वहां पर मेरे आदमी मिलेंगे जो कि तुम्हे इंग्लैंड पहुंचा देंगे। 24 जुलाई को मंगू ने उसे टिकट भेजी और दिल्ली से दुबई भेज दिया। वहां पर उसे ज्ञान सिंह के कुछ लोग मिले। उन्होंने उसे जैसे-तैसे रूस पहुंचा दिया। उसे वहां पर आर्मी ने पकड़ लिया और जेल में बंद कर दिया।

इसी दौरान ज्ञान व शर्मिला उसके घर गए और कहा कि आपका लड़का सही सलामत पहुंच गया है व जल्द ही उसे काम दिलवा देंगे। आरोपियों ने उसके परिवार से पांच लाख रुपये की मांग की। उसकी मां ने मंगू के खाते में पांच लाख रुपये डाल दिए जबकि पुलिस ने उसको जेल में बंद किया हुआ था। वहां से उसे गोवा डिपोर्ट कर दिया। यहां आने के बाद उसकी बातचीत ज्ञान सिंह से हुई तो उसने उसे कैथल बस स्टैंड पर बुलाया व उसके पासपोर्ट के साथ कुछ छेड़छाड़ कर हैदराबाद जाने के लिए कहा। वहां से भी पुलिस ने उसे दुबई नहीं जाने दिया और कहा कि तुम्हारे पासपोर्ट में गड़बड़ी है। वह अपने घर वापस चला आया। जब उसने यहां आने के बाद अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगे और कहने लगे कि कई गैंगस्टरों से उनकी जान पहचान है। अगर पैसे मांगे तो तुम्हें जान से मरवा देंगे। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।

उक्त मामले में इससे पूर्व 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी पवन कुमार भी विदेश भेजने के इस षड्यंत्र में शामिल था। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad