Faridabad News : मोहना रोड से चहल चौक तक 1.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आरएमसी सड़क
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, बोले—विकास कार्यों में नहीं बरती जाएगी लापरवाही
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने मोहना रोड सेक्टर-64डी से चहल चौक सेक्टर-2 तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने मोहना रोड सेक्टर-64डी से चहल चौक सेक्टर-2 तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 
इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैसला, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, पवन सैनी, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश मास्टर, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, महावीर सैनी, स्वराज भाटी, सुषमा यादव, राहुल गोयल, उदयवीर गिल, प्रधान योगेंद्र भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



