Palwal News: शिवदयाल आर्य बने केकेसी कांग्रेस नूंह के सह प्रभारी
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए हुड्डा सेक्टर-2 पलवल निवासी एवं पूर्व वरिष्ठ बैंक प्रबंधक शिवदयाल आर्य को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
पलवल। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए हुड्डा सेक्टर-2 पलवल निवासी एवं पूर्व वरिष्ठ बैंक प्रबंधक शिवदयाल आर्य को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें नूंह-मेवात जिले का सह प्रभारी भी बनाया गया है।
नियुक्ति के बाद शिवदयाल आर्य ने हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं पलवल के पूर्व विधायक करण दलाल से मुलाकात कर उनका आभार जताया। करण दलाल ने कहा कि शिवदयाल आर्य के कांग्रेस में सक्रिय होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवदयाल आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर समर्थकों ने उनके निवास पर फूलमालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष रमेश खटाणा, प्रेम सिंह, कैस राज, राजपाल नंबरदार, वेद प्रकाश सल्लागढ़, राकेश कुमार, भजनलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



