Palwal News : श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस
जागरूकता रैली और नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति किया जागरूक
श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पलवल द्वारा आज विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के लगभग 650 छात्रों ने भाग लिया।
पलवल। श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पलवल द्वारा आज विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के लगभग 650 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों से होते हुए ओरंगाबाद गांव तक रैली निकाली और लोगों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एंटीबायोटिक दवाइयों के सही उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी में समय पर चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लेनी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनी मर्जी से दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति के निर्देश एवं सहयोग से भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आसपास के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाइयों का गलत उपयोग स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मंगला ने बताया कि विद्यार्थियों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और दवाइयों के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने रैली को कॉलेज परिसर से गाँव के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव, इंदु शर्मा, डॉ. राम नरेश, डॉ. तृप्ति मंगला, डॉ. कैलाश, डॉ. राहुल अग्रवाल, प्रियंका सोनी, सुदेश,वर्षा, वीरपाल, औरंगाबाद के जिला पार्षद संजय, सरपंच राजू, राम किशन, गिर्राज फौजी, नवीन तथा रघुवीर सहित अन्य प्रोफेसर एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



