Nuh Mewat News: नूंह अपराध जांच शाखा की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 895 ग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
आरोपी इकबाल निवासी घासेड़ा को अड़बर- बाईपास रोड से दबोचा
जिला पुलिस की अपराध जांच शाखा ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।
नूंह। जिला पुलिस की अपराध जांच शाखा ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नूंह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 24 सितंबर को नूंह सीआईए टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव घासेड़ा निवासी इकबाल पुत्र कुंदन गांव घासेड़ा से अड़बर बाईपास पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान इकबाल पुत्र कुंदन निवासी घासेड़ा के रूप में कराई। नाम अनुसार राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में जब आरोपी इकबाल की तलाशी ली गई और उसके हाथ में लिए हुए एक काले रंग की पन्नी वाले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामदशुदा गांजे का कुल वजन 1 किलो 895 ग्राम पाया गया। इस मामले में आरोपी नशा तस्कर इकबाल के विरुद्ध नूंह सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



