Kaithal News: सीआईए कलायत पुलिस द्वारा बटन वाला चाकू सहित आरोपी काबू
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए कलायत की टीम ने नैशनल हाईवे 152-डी गांव चन्दलाना क्षेत्र से एक युवक को चाकू सहित काबू किया हैं।
कैथल: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए कलायत की टीम ने नैशनल हाईवे 152-डी गांव चन्दलाना क्षेत्र से एक युवक को चाकू सहित काबू किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 सितंबर को सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई मंजीत सिंह की टीम कानून व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में नेशनल हाईवे 152-डी गांव चन्दलाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि पुंडरी की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल नंबर HR41M-1781 पर सवार होकर चंदलाना की तरफ आ रहा है, जो मोटरसाइकिल चलाते हुए एक हाथ से चाकू लहरा रहा है। कुछ बाद पूंडरी की तरफ से उक्त मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक मोटरसाइकिल वापस मुड़कर भागने लगा।
पुलिस टीम ने पीछा कर दूरी पर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कटाबाग कॉलोनी मेरठ रोड जिला करनाल निवासी सन्नी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक चाकू बरामद हुआ, जो जांच करने पर स्प्रिंग वाला बटन से खुलने वाला चाकू पाया गया। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एचसी विनोद कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



