Palwal News: जननायक जनता पार्टी ने धूमधाम से मनाया जगत ताऊ स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का 113 वाँ जन्मदिवस

Desh Rojana
On

113th birth anniversary of former Deputy Prime Minister Chaudhary Devi Lal : पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी की पलवल जिला इकाई द्वारा ताऊ देवीलाल पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल अमर रहे के नारे लगाए।पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत ने कहा कि ताऊ देवीलाल किसानों के मसीहा थे। ताऊ देवीलाल ने किसानों,गरीबों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया था। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुजुर्गों को सम्मान देते हुए वृद्धा पेंशन स्कीम लागू की। आज बुजुर्गों को हर महीने पेंशन दी जा रही है वह ताऊ देवीलाल की देन है। ताऊ देवीलाल ने किसानों का ऋण माफ किया। ताऊ देवीलाल पूरा देश ताऊ के नाम से जानता है।
 
8115e266-e3fa-49c5-8368-eb454f1c960e
पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत ने कहा कि ताऊ देवीलाल युग पुरुष थे। जो उप प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। ताऊ देवीलाल जन जन के प्रिय थे और संघर्ष की मूर्ती थे। ताऊ देवीलाल ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए। हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।
सुखराम डागर ने कहा कि ताऊ देवीलाल का इतिहास स्वर्णिम रहा है। जिन्होंने गरीब,किसान,पिछड़ा,मजदूर सहित सभी वर्गो के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। बुजुर्गों को सम्मान के रूप में प्रदान की जाने वाली वृद्धा पेंशन योजना ने देश भर में अमिट छाप छोड़ी है। बुजुर्गे जब हर महीने पेंशन लेने के लिए जाते है तो आदर सहित ताऊ देवीलाल का नाम लेते है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सौरौत,जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सौरोत, हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर,महेश डागर,हरदेव चौहान, जिला अध्यक्ष किसान गजराज सहरावत,प्रवक्ता दिनेश शर्मा,महिला अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज,एडवोकेट नाज़िम खान,हरिकेन डबास ,रोहतास नम्बरदार,लेखराज दहिया,सोनू रावत,दुष्यंत डागर,देशराज चौहान, हेमराज गौढोता,अमित,नरबीर,ओमबीर कुंडू,शिवा सौरोत,हासिम खान,प्रताप डागर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad