Nuh/Mewat News: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वालों की तलाश में जुटी पुलिस,भाजपा नेता जाहिद हुसैन को फोन कर दी गई थी धमकी

नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन बोले- जल्द आरोपी होंगे पुलिस की पकड़ में

Desh Rojana
On

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नूंह पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमें गठित की हैं। नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को पुलिस की पकड़ में लाया जाएगा।

नूंह: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नूंह पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमें गठित की हैं। नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को पुलिस की पकड़ में लाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 12.30.26 PM
नूंह पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन नूंह देश रोजाना को बताया कि जाहिद की शिकायत के आधार पर 28 सितंबर को नूंह शहर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जहां एसआई बलबीर को सुनाई गई है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, कॉल के स्रोत और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की ओर से गठित टीमें तकनीकी जांच के साथ-साथ अन्य पहलुओं से भी मामले की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि धमकी देने वाले व्यक्ति द्वारा खुद को किसी गैंग का सदस्य बताए जाने की बात फिलहाल शिकायत में दर्ज आरोप है; इसकी वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 27 सितंबर की रात करीब 8:18 बजे जाहिद हुसैन के मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि जाहिद हुसैन भाजपा के बड़े नेता हैं और यदि अपनी तथा बच्चों की जान बचानी है तो 5 करोड़ रुपये देने होंगे। कथित कॉलर ने उनके परिवार और गतिविधियों की जानकारी होने की बात भी कही।

शिकायत के मुताबिक पहली कॉल के बाद करीब 8:23 बजे दोबारा फोन किया गया। इसके अलावा दूसरे मोबाइल नंबर से भी कॉल आने की बात शिकायत में दर्ज है। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर धमकी दी कि मांग पूरी नहीं करने पर जान से मार दिया जाएगा। जाहिद हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad