Palwal News : वरिष्ठ अधिवक्ता महीपाल बघेल बने जिला बार एसोसिएशन पलवल के वरिष्ठ उपप्रधान
अधिवक्ता साथियों ने माला पहनाकर किया स्वागत, मिठाई खिलाकर दी बधाई
जिला बार एसोसिएशन पलवल के नवनिर्वाचित प्रधान अधिवक्ता दीपक चौहान एवं जिला बार एसोसिएशन पलवल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता महीपाल बघेल, निवासी गांव सेवली को जिला बार एसोसिएशन पलवल में वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर नियुक्त किया गया।
जिला बार एसोसिएशन पलवल के नवनिर्वाचित प्रधान अधिवक्ता दीपक चौहान एवं जिला बार एसोसिएशन पलवल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता महीपाल बघेल, निवासी गांव सेवली को जिला बार एसोसिएशन पलवल में वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता देवेंद्र बघेल, लेडीज वाइस प्रेसिडेंट अनुराधा, बलराम भड़ाना, ताराचंद, सहित बघेल समाज के अनेक अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त वरिष्ठ उपप्रधान महीपाल बघेल का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडवोकेट संजय वर्मा ने कहा कि हमारे साथी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महीपाल बघेल लंबे समय से अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को उनके अनुभव और सामाजिक सरोकारों का लाभ मिलेगा। अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा, निवासी गांव बामणी खेड़ा ने भी वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त होने पर महीपाल बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन पलवल के नवनिर्वाचित प्रधान दीपक चौहान सहित सभी पदाधिकारियों के पदभार संभालने की एवं अधिवक्ता साथियों को दशहरा एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित अधिवक्ताओं ने बार की एकता, सहयोग और अधिवक्ता हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




