Kurukshetra News: गुरप्रीत हत्या मामले के आरोपियों को अदालत में किया पेश, लिए पुलिस रिमांड पर।

Desh Rojana
On

कुरुक्षेत्र पुलिस ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से कुरुक्षेत्र व पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा व आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार किया था।

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र पुलिस ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से कुरुक्षेत्र व पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा व आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने हत्या के आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 12.17.32 PM

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि पेहवा वासी गुरप्रीत हत्या मामले के आरोपी नेपाल से आगे विदेश भागने की फ़िराक में हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू करने के लिए अपना जाल बिछाया तथा नेपाल, भूटान, पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों का लगातार पीछा करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 व तथा पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा उनका सहयोग करने के आरोपी आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया था। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम आरोपियों को लेकर पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मुख्य आरोपियों को छिपाने, सहयोग करने और भागने में सहयोग करने के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 4 दिन के पुलिस पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुरानी रंजिश के चलते, गाड़ी को रास्ता ना देने पर हुई थी कहासुनी

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि गगनदीप और आरोपी कर्ण व जशनदीप एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं तथा अलग-अलग छात्र ग्रुप में शामिल हैं। इसी कारण इनकी आपस में रंजिश थी। दिनांक 14 सितम्बर 2026 को करीब 8-30 बजे पेहवा चौक पेहवा पर इनकी मामूली कहासुनी हुई थी।  उसके बाद बाजार की तरफ आरोपियों के साथ इनकी कहासुनी और गाली और गाली-गलोच हुई। उसके बाद कवालटी होटल के पास गाड़ी रुकने पर आरोपियों ने तलवार से जान से मारने की नीयत से मुदई पर हमला किया। लड़ाई में लगी चोटों के कारण गगनदीप व गुरप्रीत को ईलाज के एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल करवाया गया। दिनांक 19 सितम्बर 26 को घायल गुरप्रीत की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई थी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad