Palwal News : छात्राओं के लिए महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित ज्ञानवर्धन एवं रचनात्मक विकास के उद्देश्य से वूमेन सेल द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित ज्ञानवर्धन एवं रचनात्मक विकास के उद्देश्य से वूमेन सेल द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l 
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब व उनकी टीम, महाविद्यालय निदेशिका मनीषा मंगला, महाविद्यालय प्राचार्या डॉo वन्दना त्यागी तथा स्टाफ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गयाl कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समान अवसर, सुरक्षा तथा उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर महिला परिवार तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा शिक्षा और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, कार्यस्थल पर सम्मान, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न रखे और विशेषज्ञों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सुनीता लोहचब ने प्रति पुष्टि प्रदान करते हुए बतलाया कि यह महाविद्यालय छात्रlओं के अधिकार व सशक्तिकरण के लिए उत्तरदायी हैl छात्राओं ने सशक्त भारत और शिक्षित भारत के नारे लगवाएl अध्यक्ष महोदया ने छात्राओं को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत को साकार करने की शपथ दिलवाईl उनके द्वारा संपूर्ण कॉलेज के स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हे मेहनती व निष्ठावान बतलाया गया साथ ही उन्होंने कालेज की छात्रlओं के उज्जवल भविष्य की कामना कीl कार्यक्रम के अंत में डॉo सविता मनचंदा, वूमेन सेल की आयोजिक डॉo लक्ष्मी गुप्ता तथा सदस्य डॉo नीरज वर्मा, डॉo नीरज, खुशबू और कमलेश व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।




