Nuh/Mewat News: हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट, 60 गैंग सक्रिय, भूपेंद्र हुड्डा

Desh Rojana
On

हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को नूंह पहुंचे, जहाँ उन्होंने पटैल वाटिका नूंह ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जिसका आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष जमशेद पूर्व सरपंच अकेड़ा द्वारा किया गया।  इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चोरी की हुई सरकार चल रही है और वह पूरी तरह से विफल सरकार है।

मेवात: हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को नूंह पहुंचे, जहाँ उन्होंने पटैल वाटिका नूंह ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जिसका आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष जमशेद पूर्व सरपंच अकेड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चोरी की हुई सरकार चल रही है और वह पूरी तरह से विफल सरकार है।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 12.26.12 PM
हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में वोट चोरी हुई है, लेकिन हरियाणा में तो सरकार ही चोरी हो गई है। राहुल गांधी ने इसका खुलासा कर दिया है l चुनाव आयोग कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में पूरे हरियाणा में माहौल था कि कांग्रेस की सरकार आएगी, छत्तीस बिरादरी ने मन बना लिया था। लेकिन यह सरकार बेईमानी और वोट चोरी से बनी है।

मेवात को वीरों की धरती और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताते हुए हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान मेवात में मेडिकल कॉलेज, रेलवे लाइन, इंजीनियरिंग कॉलेज, कोटला झील की सफाई, पीने के पानी के लिए रेनीवेल योजना, डबल रोड और मेवात कैडर जैसे ऐतिहासिक काम किए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने उन सभी विकास कार्यों को रोक दिया है। उन्होंने वादा किया कि दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी तो मेवात में यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी और विकास कार्यों को फिर से शुरू किया जाएगा। बूचड़खानों को बंद कर यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी।
 हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था और नौकरियां देने में देश में नंबर एक पर था। 

आज नीति आयोग की रिपोर्ट में हरियाणा बड़े प्रदेशों में 18 में से 14वें नंबर पर पहुंच गया है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, जेल से राज चल रहा है। बदमाशी चरम पर है। पहले उन्होंने कहा था कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें, लेकिन आज अपराधी ही हीरो बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल में जनसंख्या बढ़ी है, काम बढ़ा है तो पक्की नौकरियां चार लाख होनी चाहिए थीं, लेकिन घटकर दो लाख रह गई हैं। सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद हो रहे हैं, युवाओं का भविष्य अंधकार में है। हुड्डा ने कहा कि इस सरकार ने दो साल में जनहित का एक भी फैसला नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान और वोट के अधिकार को बचाने के लिए आंदोलन चला रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा इंडियन नेशनल लोकदल व जननायक जनता पार्टी वोट काटू गैंग है।  उन्होंने कहा कि नूंह में जो इंडियन नेशनल लोकदल की रैली हुई थी वह भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुई थी। वहीं उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन कठपुतली बनकर काम कर रहा है। ये अब जगजाहिर है। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।

हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुड्डा ने कहा कि  इस समय हरियाणा में 60 अपराधिक गैंग सक्रिय हैं ,और उनका नंगा नाच जारी है। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में भी यही मुद्दा उठाया गया है ,कि इलेक्शन कमीशन संवैधानिक जैसी संस्था की छवि साफ सुथरी हो। इसे भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली नहीं बनने दिया जाएगा। 

वहीं इस मौके पर नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा में हुड्डा मजबूत हैं और मेवात ने हमेशा उन्हें प्यार दिया है। हुड्डा सरकार में ही मेवात को शिक्षा और स्वास्थ्य के बड़े संस्थान मिले थे और अब उनके हाथ और मजबूत करने की जरूरत है, जिसमें मेवात सबसे आगे रहेगा। 

नूंह के विकास में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके समय में मेवात को एक प्रशासनिक पहचान मिलने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए थे। आफ़ताब अहमद ने कहा कि तब से तब से प्रदेश में भाजपा सरकार  आई है, नए विकास कार्य कराने की बजाए  मेवात में पहले से चल रहे विकास कार्यों को रोक दिए हैं, मेवात में सिंचाई और पेयजल की समस्या  गहरा गई है। पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट हैं और 2029 में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में काँग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। 

इस दौरान पूर्व मंत्री राव दान सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, हाज़ी अख़्तर, इंजीनियर इब्राहिम बिसरू,जमशेद प्रधान, हाजी सुबराती, देवी सिंह प्रधान, नेहा खान, फखरूद्दीन, हाजी नईम, शम्सुद्दीन, रफीक अहमद, मुबीन खान, सोहराब खान, शहाबुद्दीन, चरण सिंह,
इरशाद चेयरमैन , आमिल चेयरमैन, हाजी अल्ताफ आली सहित कांग्रेस की जिले की पूरी कार्यकारिणी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad