Faridabad News: समाधान शिविर बना हरीराम के लिए राहत का माध्यम, फैमिली आईडी में बच्चों के नाम जुड़ने से मिली राहत
फरीदाबाद निवासी हरीराम ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार का जताया आभार
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए सुविधाजनक एवं उपयोगी मंच साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
फरीदाबाद: जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए सुविधाजनक एवं उपयोगी मंच साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसी कड़ी में फरीदाबाद निवासी हरीराम अपने छोटे भाई के बच्चों के नाम परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में दर्ज करवाने से संबंधित समस्या लेकर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश उनके छोटे भाई के बच्चों के नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज नहीं हो पाए थे, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हरीराम ने समाधान शिविर में अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त के निर्देशों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और हरीराम के छोटे भाई के बच्चों के नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज करवाने से संबंधित समस्या का समाधान कर दिया गया।
समस्या के समाधान के बाद हरीराम ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का आसानी से और बिना किसी परेशानी के समाधान हो गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र राहत प्रदान की।
हरीराम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी पहल है। ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखने और उसका समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

About The Author
संबंधित समाचार



