Gurugram News: तीन साल में बाइक पर 126 चालान, 10.30 लाख का जुर्माना

Desh Rojana
On

गुरुग्राम में एक बाइक सवार तीन साल में यातायात नियमों के उल्लंघन के 126 चालान करा चुका है। इनकी कुल राशि 10.30 लाख रुपये तक पहुंच गई, लेकिन एक भी चालान का भुगतान नहीं किया गया। बुधवार दोपहर उद्योग विहार के शंकर चौक के पास रॉन्ग साइड बाइक चलाते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला तो यह मामला सामने आया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक बाइक सवार तीन साल में यातायात नियमों के उल्लंघन के 126 चालान करा चुका है। इनकी कुल राशि 10.30 लाख रुपये तक पहुंच गई, लेकिन एक भी चालान का भुगतान नहीं किया गया। बुधवार दोपहर उद्योग विहार के शंकर चौक के पास रॉन्ग साइड बाइक चलाते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला तो यह मामला सामने आया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 12.45.01 PM

उद्योग विहार जोनल अधिकारी एएसआई मनोज कुमार के अनुसार, वह बुधवार दोपहर टीम के साथ शंकर चौक के पास नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोका गया। चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच में बाइक पर 126 चालान लंबित मिले।

जांच में पता चला कि हीरो एचएफ डीलक्स बाइक अंकेश कुमार ने जुलाई 2023 में खरीदी थी। इसके बाद से ही बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड और गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने समेत विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान होते रहे। पुलिस के मुताबिक, लंबित चालानों में अधिकांश बिना हेलमेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने और नंबर प्लेट से जुड़े हैं।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से चालान लंबित रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad