Faridabad News : गांधी जयंती पर आरडब्ल्यूए डी-2 सेक्टर-10 ने चलाया स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को आरडब्ल्यूए डी-2, सेक्टर-10, फरीदाबाद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान आरडब्ल्यूए डी-2, सेक्टर 10 के प्रधान जगजीत सिंह नैन, महासचिव इंजिनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट के नेतृत्व में चलाया गया।

इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने ब्लॉक में स्वयं झाड़ू लगाकर सारा कूड़ा एकत्रित किया।और साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर आरडब्ल्यूए डी-2 के निवासी शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट, दिनेश मुदगिल, अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। गांधी जी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने में योगदान देना चाहिए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। इस अभियान के दौरान विष्णु शर्मा, विनय कुमार, रोशन आदि मौजूद थे।

About The Author
संबंधित समाचार