Panchkula News: हरियाणा में एसआईआर का दावा और आपत्ति चरण खत्म, अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को होगी प्रकाशित

एसीईओ ने कहा-घबराएं नहीं, ईआरओ को दें दस्तावेज, अयोग्य पाए फॉर्म-6 की होगी री-चेकिंग

Desh Rojana
On

हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। प्रदेश की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मिले सभी आवेदनों का निपटारा 28 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

पंचकूला: हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। प्रदेश की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मिले सभी आवेदनों का निपटारा 28 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 12.06.29 PM (1)

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 3 लाख 77 हजार 987 नए मतदाताओं ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, 40 हजार 162 लोगों ने सूची से नाम हटवाने और 2 लाख 14 हजार 693 मतदाताओं ने अपनी जानकारी में सुधार या पता बदलवाने के लिए फॉर्म जमा किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी को नोटिस मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता संबंधित ईआरओ कार्यालय में जाकर सही दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखें और विसंगति दूर कराएं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अयोग्य पाए जाने वाले या रद्द किए गए फॉर्म-6 के मामलों की री-चेकिंग की जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad