Nuh/Mewat News: जामिया यूनिवर्सिटी में झगड़े का बदला लेने दिल्ली जा रहे 6 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

सीआईए नूंह की कार्रवाई ।

Desh Rojana
On

दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में हुए झगड़े का बदला लेने की तैयारी कर रहे 6 युवकों को अपराध शाखा नूंह की टीम ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार लेकर दिल्ली जाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही सीआईए नूंह की टीम ने उन्हें धर दबोचा।

नूंह: दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में हुए झगड़े का बदला लेने की तैयारी कर रहे 6 युवकों को अपराध शाखा नूंह की टीम ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार लेकर दिल्ली जाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही सीआईए नूंह की टीम ने उन्हें धर दबोचा।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 12.12.29 PM
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्रवाई थाना सदर नूंह में आर्म्स एक्ट के तहत की गई है । गांव सलम्बा के रकबा में आरोपी बिलाल के साथ जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए इकट्ठा हुए थे और कब्जे में अवैध देसी बंदूक पौना, देसी कट्टा और डंडे रखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुबेदिन पुत्र बशीर, फिरोज पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गांव सालाहेड़ी, बिलाल पुत्र मुजीब निवासी वार्ड नंबर 6 शहर नूंह, साहिल पुत्र अहमद निवासी वार्ड नंबर 2 शहर नूंह, नसीम पुत्र लियाकत और परवेज पुत्र ईशा खान निवासी गांव सौंख थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अदद देसी कट्टा, एक अदद बंदूक पौना और तीन अदद लाठी बांस बरामद की हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में अपराध की रोकथाम के लिए अलग-अलग टीमें तैनात हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। इसी दौरान सीआईए नूंह टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक जिनका दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी में कोई विवाद हुआ है, वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं और दिल्ली जाने वाले हैं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 6 आरोपियों को काबू कर लिया। सभी के खिलाफ थाना सदर नूंह में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad