Mewat/Tawdu News: सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर प्रशासन सख्त,जल्द जाम से मिलेगी निजात।

सड़क पर खड़े वाहनों को रिकवरी व्हीकल से हटाया जाएगा।

Desh Rojana
On

शहर में आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सड़कों और मुख्य बाजारों में यातायात बाधित करने वाले खड़े वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। सड़क पर अवैध रूप से खड़े पाए जाने वाले वाहनों को अब रिकवरी व्हीकल (रेकर) की मदद से मौके से हटाया जाएगा। इससे सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है।

तावड़ू: शहर में आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सड़कों और मुख्य बाजारों में यातायात बाधित करने वाले खड़े वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। सड़क पर अवैध रूप से खड़े पाए जाने वाले वाहनों को अब रिकवरी व्हीकल (रेकर) की मदद से मौके से हटाया जाएगा। इससे सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 11.46.50 PM
एसडीएम तावड़ू जितेंद्र गर्ग ने बताया कि उपायुक्त अखिल पिलानी के आदेशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों,प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर कई बार वाहन सड़क के बीच या किनारे इस तरह खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे अन्य वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। इसके कारण थोड़ी देर में ही जाम की स्थिति बन जाती है।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 11.46.51 PM
उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं,बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित अथवा उचित स्थान पर ही खड़ा करें और सड़क पर बेवजह गाड़ी पार्किंग न करें।

प्रशासन द्वारा इसी सप्ताह रिकवरी व्हीकल की व्यवस्था किए जाने के बाद सड़क पर यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों को मौके से हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान वाहन को रेकर से हटाकर उचित स्थान पर ले जाया जाएगा। जो भी वाहन उठाए जाएंगे उनका चालान जमा कराने के बाद ही छोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु होगी और लोगों को बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

व्यापारियों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील :

एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने शहर के दुकानदारों, व्यापारियों और वाहन चालकों से प्रशासन की इस पहल में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि आमजन के सहयोग से ही शहर को जाम मुक्त बनाया जा सकता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad