Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खजाना कार्यालय में लगाया जा रहा है पेंशनर्स शिकायत निवारण शिविर

Desh Rojana
On

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खजाना अधिकारी कार्यालय में पेंशनर्स की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खजाना अधिकारी कार्यालय में पेंशनर्स की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। dयह जानकारी देते हुए जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खजाना एवं लेखा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स को आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। यह शिविर 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।  शिविर में पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है ताकि बुजुर्गों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनर्स पहुंच रहे हैं और अपनी समस्याएं रख रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार हर शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है और उसके त्वरित समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेजरी ऑफिसर संजय सिंह ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि यदि उनकी पेंशन से संबंधित कोई भी समस्या है तो वे इस अवधि के दौरान जिला खजाना अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस शिकायत निवारण शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और मौके पर ही उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बताया कि आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए जा रहे है। शिविर में खजाना अधिकारी कार्यालय से जितेंद्र कुमार, मीनू, श्योपाल आदि कर्मचारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad