Faridabad News : सुषमा स्वराज गर्ल्स महाविद्यालय में विकास कार्यों का निरीक्षण, खेल सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन
सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज गर्ल्स महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा पहुंचे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में विधायक निजी कोष से करवाए जा रहे सामूहिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान महाविद्यालय की प्रिंसिपल तथा छात्राओं की ओर से खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट और टेबल टेनिस कोर्ट बनवाने की मांग रखी गई। टिपरचंद शर्मा ने मांगों को ध्यान में रखते हुए दोनों खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। साथी उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलकूद में सबसे आगे हैं और बात को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद क्षेत्र के सभी छात्रों के लिए महाविद्यालय में खेल फैसिलिटी का प्रबंध करेंगे इस दौरान उनके साथ में भाजपा नेता संजय जांगिड़, सुषमा यादव, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक गण मौके पर मौजूद रहे ।महाविद्यालय में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार