Palwal News : सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई पलवल में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रेडक्रॉस की ओर से विद्यार्थियों को रक्तदान की प्रक्रिया एवं लाभों की दी गई जानकारी

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिलाभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय प्रशिक्षण संस्थान पलवल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिलाभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय प्रशिक्षण संस्थान पलवल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। dd

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एनजीओ से अल्पना मित्तल ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान की प्रक्रिया, इसके लाभ, रक्तदान करने की पात्रता तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे बढक़र योगदान देने का आह्वान किया। संस्थान के प्रधानाचार्य हरेंद्र ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से आगामी रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। प्रधानाचार्य हरेंद्र ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक है। हमारा छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है। उन्होंने आईटीआई पलवल के विद्यार्थियों से सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad