Palwal News : 24 घंटे के पड़ाव का हुआ समापन, पेंशनभोगियों की ठोस कार्रवाई की मांग

Desh Rojana
On

रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का समापन हो गया। पड़ाव के दौरान कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों ने सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।

पलवल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का समापन हो गया। पड़ाव के दौरान कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों ने सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। bb

समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन  तहसीलदार पलवल के मार्फत दिया गया।संघ के नेता हरिचंद वर्मा द्वारा संचालित कार्यक्रम की अध्यक्षता बलजीत शास्त्री व जवाहर सिंह ने संयुक्त रूप से की।सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरेंद्र देशवाल व योगेश शर्मा ने पड़ाव में शामिल होकर रिटायर्ड कर्मचारीयों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके समाधान का आग्रह किया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता रूपराम तेवतिया व बलजीत शास्त्री ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा सरकारी सेवाओं में लगाकर समाज और देश की सेवा कर चुके हैं। इसलिए उनकी पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लंबित रखना उचित नहीं है।उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशन नियम(Validation) अधिनियम, 2025 को वापस लिया जाए तथा आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के काम  की शर्तों में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल किया जाए। पड़ाव के दौरान प्रमुख रूप से मांग की गई कि पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत दी जाए तथा 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता को वेतन एवं पेंशन में विलय किया जाए।पड़ाव में नेताओं ने 10 वर्ष 8 माह की कम्यूटेशन कटौती पूरी होने के बाद पेंशनभोगियों की पूरी पेंशन बहाल करने की मांग भी उठाई।
संघ के नेता महेंद्र सिंह व उदयसिंह सरपंच ने पेंशन समानता लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार करने तथा एन पी एस तथा यू पी एस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही लंबित 18 माह के डी ए के एरियर के भुगतान करने की मांग भी प्रमुखता से रखी।यूनियन नेताओं द्वारा पड़ाव में वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे एवं हवाई यात्रा में मिलने वाली रियायतें पुनः बहाल करने, पेंशनभोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार करने तथा बढ़ती उम्र के साथ अतिरिक्त पेंशन  प्रदान करने की मांग भी उठाई।संघ के नेताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग (Statutory National Commission for Senior Citizens) गठित करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के पड़ाव के माध्यम से सरकार तक पेंशनभोगियों की समस्याओं और मांगों को स्पष्ट रूप से पहुंचाया गया है तथा सरकार से आग्रह किया कि मांगों पर केवल आश्वासन देने के बजाय समयबद्ध तरीके से ठोस निर्णय लेकर उनका समाधान किया जाए। पेंशनभोगियों ने कहा कि उनकी मांगें केवल आर्थिक हितों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से भी जुड़ी हुई हैं। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि 24 घंटे के पड़ाव का समापन हो गया है, लेकिन मांगों के समाधान के लिए संघर्ष और संगठनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी। पड़ाव में रिटायर्ड कर्मचारी नेता रमेशचंद, दरियाब सिंह, लख्मीचंद, मोहम्मद जकारिया, अशोक तेवतिया, रमणलाल, गोविन्दराम, हेतराम, चंदीराम चंदेलिया, जगरामसिंह, केशव राम, रामआश्रे, चंद्रभान शर्मा, देवकीनन्दन, नेमचंद शर्मा, दीन मोहम्मद व धर्मचंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad