Faridabad News : SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह लोहिया का पलटवार
फरीदाबाद में SIR को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध और फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों पर जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह लोहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को गलत और भ्रामक बताते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

विजय सिंह लोहिया ने कहा कि विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि फर्जी तरीके से लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की जनता के सामने SIR प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों में मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में माइग्रेट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।इसके साथ ही 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए नामों की संख्या कम है, जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की संख्या अधिक है।
विजय सिंह लोहिया ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं हुआ है या नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी तरह की गलती है, तो वह स्कूलों में लगाए जा रहे विशेष कैंपों और सप्ताहांत में आयोजित होने वाले कैंपों में जाकर अपना नाम जुड़वा या विवरण में सुधार करवा सकता है।उन्होंने कहा कि BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी का सत्यापन भी किया जा रहा है। अधिकारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल रहे और किसी भी पात्र व्यक्ति को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

About The Author
संबंधित समाचार