Narnaul News: एचआईवी मरीजों को मिलेगी ₹2,250 प्रतिमाह आर्थिक सहायता
हरियाणा सरकार द्वारा ₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के एचआईवी पॉजिटिव नागरिकों को ₹2,250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरिया ने वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित एचआईवी रोकथाम समीक्षा बैठक के दौरान दी।
नारनौल: हरियाणा सरकार द्वारा ₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के एचआईवी पॉजिटिव नागरिकों को ₹2,250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरिया ने वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित एचआईवी रोकथाम समीक्षा बैठक के दौरान दी। एडीसी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले के सभी नशा मुक्ति केंद्रों में आने वाले व्यक्तियों की एचआईवी जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही, जन-जागरूकता फैलाने के लिए बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जाएं और विशेष कैंप आयोजित किए जाएं।
.jpeg)
बैठक में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एचआईवी जांच कराने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क जांच उपलब्ध है। यदि सही समय पर उपचार और दवाइयां शुरू कर दी जाएं, तो एचआईवी संक्रमित व्यक्ति 15 से 20 वर्षों तक सामान्य और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी संकोच या डर के बिना आगे आएं और अपनी जांच करवाएं। इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. दीपक पुरी, डॉ. प्रभा यादव, बीडीपीओ श्यामलाल तथा जिम्नास्टिक कोच संदीप कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



