Jind News: खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 114 करोड़ जारी,प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, गौरव गौतम

​जींद में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 13 में से 11 समस्याओं का मौके पर निपटारा,ढिलाई पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Desh Rojana
On

जींद प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार खेल सुविधाओं को मजबूत कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश भर के खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह जानकारी हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को जींद के डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

जींद:  जींद प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार खेल सुविधाओं को मजबूत कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश भर के खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह जानकारी हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को जींद के डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 12.19.19 PM

​स्टेडियमों में लोक निर्माण विभाग कराएगा विकास कार्य:

​खेल राज्य मंत्री ने बताया कि जारी की गई 114 करोड़ रुपये की राशि से लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा विभिन्न खेल स्टेडियमों में आवश्यक सुधार और बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है, जिसके लिए कई जनकल्याणकारी खेल नीतियां लागू की गई हैं।

13 में से 11 परिवादों का तुरंत समाधान:

​बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए।

​पारिवारिक विवाद में निष्पक्ष जांच:

जसविंद्र कौर द्वारा प्रस्तुत पारिवारिक झगड़े के मामले में खेल मंत्री ने दो गैर-सरकारी सदस्यों को नियुक्त करते हुए डीएसपी,तहसीलदार और एसएचओ के साथ मिलकर निष्पक्ष जांच रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के आदेश दिए। ​लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी: रजाना निवासी लाभ सिंह द्वारा जमीन की गलत जमाबंदी और इंतकाल से जुड़ी शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री ने मामले की पुन: जांच के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 'कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश चक्कर न काटें नागरिक

​गौतम ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। अधिकारी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

बैठक में जींद की उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा,पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह,समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, एसडीएम उचाना सुमन यादव (आईएएस)सहित जींद,नरवाना, जुलाना और सफीदों के उपमंडलाधीश व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad