Nuh/Mewat News: नूंह पुलिस की बैंक सुरक्षा को लेकर 50 से अधिक बैंक अधिकारियों संग बैठक

Desh Rojana
On

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को बैंक सुरक्षा और पुलिस तालमेल को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नूंह जिला मुख्यालय के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने की। बैठक में एलडीएम सहित जिले के सभी सरकारी व निजी बैंकों के 50 से अधिक ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। इस दौरान बैंक सुरक्षा, एटीएम रखरखाव, साइबर अपराध और पुलिस-बैंक समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

नूंह: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को बैंक सुरक्षा और पुलिस तालमेल को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नूंह जिला मुख्यालय के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने की। बैठक में एलडीएम सहित जिले के सभी सरकारी व निजी बैंकों के 50 से अधिक ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। इस दौरान बैंक सुरक्षा, एटीएम रखरखाव, साइबर अपराध और पुलिस-बैंक समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 11.58.46 PM
डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक खातों से संबंधित ग्राहकों के मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज रखें, साथ ही बैंक शाखा में संबंधित थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और इमरजेंसी नंबरों की सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नए थाने और पुलिस चौकियां बनी हैं, जिससे कई बैंकों का थाना क्षेत्र बदल गया है, इसलिए सभी प्रबंधकों के पास नए थाना क्षेत्र और जिला मुख्यालय के संपर्क नंबर होने चाहिए ताकि आपात स्थिति में तुरंत समन्वय स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें खातों को फ्रीज करने से संबंधित मामले भी बैंकों के पास आते हैं। ऐसे में पुलिस और बैंक के बीच तालमेल बढ़ना बेहद जरूरी है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और तकनीकी जांच में सहयोग के लिए दोनों पक्षों का समन्वय आवश्यक है। बैठक में एलडीएम ने भी सभी बैंक अधिकारियों को पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad