Chandigarh News: स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के दौरान चंडीगढ़ के गलियारों की सफाई

Desh Rojana
On

भारत सरकार वित्त मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार सभी बैंको द्वारा देशभर में स्वच्छता, जनभागीदारी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।

चंडीगढ़: भारत सरकार वित्त मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार सभी बैंको द्वारा देशभर में स्वच्छता, जनभागीदारी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग- स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 11.47.34 PM

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब, के उप महाप्रबंधक रामकिशोर मीना द्वारा बताया गया कि इस अभियान के तहत आज चंडीगढ़ के सैक्टर 17 के गलियारो की सफाई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब तथा पंजाब नेशनल बैंक सैक्टर 17 बी शाखा के स्टाफ सदस्यों द्वारा की गयी।सफाई के बाद आम नागरिकों को स्वचछता की शपथ दिलाई गयी एवं इसका दैनिक जीवन मे महत्तव के बारे मे भी बताया गया।

इस दौरान मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि 1 अक्टूबर को देशभर में सुबह 8 बजे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के आह्वान के साथ श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। पीएनबी के सेक्टर 17- बी शाखा के शाखा प्रबंधक शिवराज विज द्वारा बताया गया कि इसी तरह अभियान के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मोके पर सुनील कुमार, शिवराज विज, बिन्नी भाटिया, रजनी वालिया, दलीप कुमार, निधि शर्मा, शिखा तंवर सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad