Uttar Pradesh: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा ऐलान,'2027 में सरकार बनाएंगे'

Desh Rojana
On

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने ऐसे समय में मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने ऐसे समय में मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मेरा लक्ष्य है कि गठबंधन को मजबूत करते हुए, पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करते हुए, 2027 में सरकार बनाना। हम इसकी पूर्ति करेंगे।

Aradhna Mishra

मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर बोला हमला 

उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन कल भी मजबूत था, जिसका परिणाम हमने 2024 में देखा, आज भी मजबूत है और आगे भी रहेगा। हर नेता चुनाव के समय में अपने-अपने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए, संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में दौरा करेंगे।" वहीं, ECI विवाद पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के CWC ने संकल्प पास किया है कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार पर, दो वरिष्ठ सदस्यों ने आरोप लगाए हैं। ये गंभीर आरोप है। SIR की पूरी प्रक्रिया आज संदेह के घेरे में है। बहुत बड़ा अपराध ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग ने किया है। उन्होंने हमारे सबसे बड़े और संवैधानिक अधिकार, मताधिकार को छीना है।उनमें जरा भी नैतिकता है तो ज्ञानेश कुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का पलटवार

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।मनमुताबित सीटें न मिलने पर, क्या कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले मोर्चे के साथ भी जा सकती है?... के सवाल पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि समय आने पर पार्टी और हमारा शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा, हम बहुत मजबूत और पुरानी पार्टी हैं।"

2019 में सपा को 5 सीटें मिलीं थीं

उन्होंने आगे कहा, "सीट नहीं मिली तो कोई क्यों गठबंधन करेगा? कोई अपनी पार्टी को खत्म करके समझौता करेगा क्या? कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की 400 सीटों पर संगठन तैयार कर चुकी है, मजबूती से आगे बढ़ रही है।" राजेंद्र पाल गौतम ने सपा नेताओं के बयान '2024 में कांग्रेस को जो फायदा हुआ, वह समाजवादी पार्टी के साथ होने की वजह से हुआ' पर कहा, "अगर ऐसा है तो 2019 में समाजवादी पार्टी को सिर्फ पांच सीटें क्यों मिली थीं? 2024 में सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने चुनाव लड़ा, उस चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी को 37 सीटें मिलीं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad