Palwal News : 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयुष विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगाए चिकित्सा शिविर

जिला आयुष विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की सकारात्मक और सराहनीय पहल

Desh Rojana
On

सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पलवल द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग पलवल द्वारा जिला के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।

सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पलवल द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग पलवल द्वारा जिला के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। aa

इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार तथा जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला आयुष विभाग की चिकित्सकीय टीमों ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर महिलाओं, बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। शिविरों के दौरान लोगों को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग एवं उचित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मौसम के अनुसार होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। चिकित्सा शिविरों में आयुष पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों से बचाव के संबंध में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी शिविरों के आयोजन में सहयोग करते हुए महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर चिकित्सा शिविर आयोजित होने से उन्हें अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad