Palwal News : हरियाणा सरकार के सहयोग से बदली घोड़ी गांव की तस्वीर
गांव की चौपाल का हुआ सौंदर्यकरण, ग्रामीणों को मिली बेहतर सुविधा
हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घोड़ी में चौपाल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण और विकास कार्य करवाए गए हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घोड़ी में चौपाल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण और विकास कार्य करवाए गए हैं। 
इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल रही हैं। ग्राम पंचायत घोड़ी के सरपंच प्रतिनिधि जयपाल ने बताया कि गांव की चौपाल के सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य में सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। सरकार की देखरेख में चौपाल को बेहतर स्वरूप दिया गया है, जहां ग्रामीण सुविधाजनक माहौल में बैठकर आपसी चर्चा कर सकते हैं। जयपाल ने बताया कि गांव में पुराने जल स्रोत सूख जाने के बावजूद लोगों की उनसे आस्था जुड़ी हुई थी। ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मोहल्लों में करीब 6 से 7 स्थानों पर नए जल स्रोत बनवाकर उनका सौंदर्यकरण कराया गया है। इससे आस्था के साथ-साथ इन स्थानों का स्वरूप भी बेहतर हुआ है। सरकार के सहयोग से गांव के श्मशान घाट का भी व्यापक स्तर पर सौंदर्यकरण किया गया है। सरपंच प्रतिनिधि के अनुसार घोड़ी गांव का श्मशान घाट क्षेत्र में अपनी सुंदरता और उपलब्ध सुविधाओं के कारण विशेष पहचान बना रहा है। यहां शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। जयपाल ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों के बैठने की उचित व्यवस्था है। सरकार के सहयोग से जल्द ही यहां लाइब्रेरी शुरू करने की योजना है, ताकि गांव के बच्चे और युवा यहां आकर शांतिपूर्ण वातावरण में पढ़ाई कर सकें तथा अखबार एवं अन्य अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकें। जयपाल ने कहा कि गांव में करवाए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से गांव की तस्वीर बदल रही है।

About The Author
संबंधित समाचार



