Rewari News: बाइक चोरी के 10 मामलों में वांछित आरोपी साबिर गिरफ्तार
थाना माडल टाउन पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी साबिर निवासी गांव लुहिंगा कलां जिला नूंह मेवात को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की थाना माडल टाउन और थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज बाइक चोरी के कुल 10 अलग-अलग मामलों में रेवाड़ी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
रेवाड़ी: थाना माडल टाउन पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी साबिर निवासी गांव लुहिंगा कलां जिला नूंह मेवात को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की थाना माडल टाउन और थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज बाइक चोरी के कुल 10 अलग-अलग मामलों में रेवाड़ी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के जिला सारण के गांव फरदहिया हाल किरायेदार युगल बिहार रेवाड़ी निवासी अर्जुन शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 12 अक्टूबर को वह रेवाड़ी के रेजांगला पार्क में घूमने गया था। उसने अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त दो आरोपियों सलीम उर्फ गांधी और मकसूद निवासी गांव सौंध, जिला नूंह मेवात को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने रेजांगला पार्क से चोरी की गई बाइक जिला नूंह के गांव लुहिंगा कलां निवासी साबिर को 8,000 रुपए में बेची थी।

About The Author
संबंधित समाचार



